SRK ने Deepika को बेस्ट मदर बताया! Dua के लिए ‘Wonderful Mother’

मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण ने सोमवार को मुंबई में आयोजित पहले ऑडियो-विजुअल और एंटरटेनमेंट सम्मेलन (WAVES) में भाग लिया। दोनों ने ‘द जर्नी: फ्रॉम आउटसाइडर टू रूलर’ नामक एक सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान शाहरूख ने कहा कि उन्हें लगता है कि दीपिका का सबसे अच्छा किरदार वो होगा जो वो ‘माँ’ बनकर निभाएंगी।
शाहरूख ने दीपिका के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं सिर्फ एक और बात जोड़ना चाहता था, जो बहुत निजी है, इसलिए अगर मैं किसी की सीमाओं को पार कर रहा हूँ तो मुझे माफ़ करना। लेकिन मुझे लगता है कि वो रोल जो वो सबसे अच्छे से निभाएंगी, इंशाअल्लाह, वो है माँ का। अब दुआ के साथ। मुझे लगता है कि वो एक बेहतरीन माँ बनेंगी।’
दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर, 2024 को एक बेटी को जन्म दिया था। नवंबर में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बच्ची का नाम ‘दुआ पादुकोण सिंह’ जानकारी दी। उन्होंने एक प्यारा सा तस्वीर भी शेयर किया था। दीपिका फरवरी 2024 में प्रेगनेंसी की घोषणा के बाद से काम से ब्रेक पर हैं।
WAVES 2025 के बारे में:
पहला WAVES मुंबई के Jio World Convention Centre (JWCC) में आयोजित किया जा रहा है। शाहरुख, मोहनलाल, रजनीकांत, चिरंजीवी, दीपिका, आमिर खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अक्षय कुमार, अनिल कपूर, हेमा मालिनी और कई अन्य सितारे इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को चार-दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह सम्मेलन सूचना और प्रसारण मंत्रालय की एक पहल है। 90 से अधिक देशों से 10,000 से अधिक प्रतिनिधि, 1,000 से अधिक रचनाकार, 300 से अधिक कंपनियां और 350 से अधिक स्टार्टअप्स भाग लेने के लिए आये हैं।



